बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का हमेशा ही अपने पिता के साथ कंपेरिजन होता रहा है। चाहे आवाज की बात हो या अभिनय की, अभिषेक के हर काम में उनकी तुलना बॉलीवुड के महानायक से किए जाने का कहीं न कहीं उन्हें नुकसान भी हुआ है। हाल ही में अभिषेक ने बताया कि किस तरह उनके पिता ने कभी आगे बढ़ने में उनकी मदद नहीं की। वो अपने दम पर आगे बढ़े हैं।
साथ ही उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी भी किसी भी फिल्म में पैसा नहीं लगाया है। इसकी बजाय अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म प्रोड्यूस की थी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बतौर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वह प्रोजेरिया नामक बीमारी से पीड़ित होते हैं।अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर वंशवाद वाले विषय पर अपनी बात रखी है और कहा है कि कैसे लोगों को लगता है कि बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन की सहायता ली है।
अभिषेक बच्चन ने अब कहा है कि पिता अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कभी भी किसी भी फिल्म में पैसा नहीं लगाया है। अभिषेक बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को सबक सिखाने वाले कमेंट लिखते हैं।

अभिषेक बच्चन का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने भी कठिन दौर देखा है। अब एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता ने उनके लिए एक भी फिल्म नहीं बनाई है, बल्कि अभिषेक ने पिता के लिए पा फिल्म में पैसा लगाया थाl इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। वही वह खुद सपोर्टिंग भूमिका में थे। अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘तथ्य यही है कि पिता ने मेरे लिए कभी किसी को फोन नहीं किया। ना ही उन्होंने मेरे लिए कोई फिल्म बनाई। इसके बजाय मैंने उनके लिए फिल्म बनाई जिसका नाम पा था। पा में अमिताभ बच्चन एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाते हैं जो प्रोजेरिया नामक बीमारी से पीड़ित होता है।