1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. आगरा में सरेआम लड़की का अपहरण, पहले पहनाया बुर्का फिर किया ये काम…

आगरा में सरेआम लड़की का अपहरण, पहले पहनाया बुर्का फिर किया ये काम…

By: Amit ranjan 
Updated:
आगरा में सरेआम लड़की का अपहरण, पहले पहनाया बुर्का फिर किया ये काम…

नई दिल्ली : देश में सरकार और प्रशासन के सख्त होने के बावजूद भी अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसे लेकर वो हरसंभव अपने गलत मंसूबों को अंजाम दे रहे है। हालांकि कई बार उन्हें पुलिस के सामने लाचार भी होना पड़ता है, इसके बावजूद भी वो अपहरण जैसे घटना को अंजाम दे रहे है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के आगरा की है। जहां कुछ अपहरणकर्ताओं ने एक किशोरी का अपहरण किया है।

इस अपहरण की खास बात ये है कि पहले यहां लड़की को बुर्का पहनाया, फिर उसे अगवा कर लिया गया। आपको बता दें कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अपहरण की सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में किशोरी के अपहरण की पूरी वारदात कैद हो गई थी।

पुलिसिया छानबीन में पता चला कि फुटेज में आरोपी युवक मेहताब नजर आ रहा है। सीसीटीवी में मेहताब के साथ बुर्के में एक लड़की भी नजर आ रही थी, जिसे आरोपी मेहताब सहारा देकर अपने साथ ले जा रहा था। कहा जा रहा है कि यह वही किशोरी है, जिसका अपहरण आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पीड़िता ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है, 2018 में भी आरोपी मेहताब ने पीड़िता का अपहरण किया था, जिसे स्थानीय थाना पुलिस ने बरामद कर लिया था, मेहताब के डर की वजह से लड़की अपना घर छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रह रही थी।

एसएसपी के मुताबिक अपने परिवार के साथ पीड़िता इसी मामले की तारीख पर आई थी, इसी बीच मौका देखकर आरोपी ने किशोरी को अगवा कर लिया। एसएसपी आगरा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्दी ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...