रिपोर्ट: सत्यम दुबे
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से नाक और होठ काट डाला। पति ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे और पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। घायल हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाड़िता ने अस्पताल से ही पुलिस को फोन कर अपनी आपबाती बताई।

आपको बता दें कि ममला जोधपुर के प्रतापनगर पुलिस थाने क्षेत्र का है। पुलिस सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण की मानें तो गुजराती कॉलोनी की रहने वाली 45 साल की महिला ने इस मामले की पूरी जानकारी खुद पुलिस को दी है। उसने बताया कि उसका पति सुबह से पूरे दिन शराब पी रहा था। इस पर शाम को उसने महिला से शराब के लिए फिर रुपये मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया।

महिला के पैसे देने से इनकार करने के बाद नाराज पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया है कि महिला को उसके पति बाबूलाल ने छोड़ रखा था। कुछ समय से महिला दूसरे के साथ रह रही थी। जिस व्यक्ति के साथ महिला रह रही थी, कुछ दिन पहले उसका निधन हो गया, तो बाबूलाल फिर उसके साथ रहने लगा।
आपको बता दें कि आरोपी बाबूलाल पहले की तरह ही महिला के साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा, वहीं महिला के बाबूलाल से दो बच्चे हैं, वहीं जिस व्यक्ति का निधन हुआ है, उससे एक संतान है। शराब के पैसे देने से मना करने पर बाबूलाल घात लगाये बैठा था।
जब उसकी पत्नी सो रही थी तो उसने पत्नी की नाक पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पुलिस ने बाबूलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।