1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आस्था का महापर्व ‘छठ’: एक्ट्रेस आम्रपाली का गाना मचा रहा है धूम, देखें

आस्था का महापर्व ‘छठ’: एक्ट्रेस आम्रपाली का गाना मचा रहा है धूम, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आस्था का महापर्व ‘छठ’: एक्ट्रेस आम्रपाली का गाना मचा रहा है धूम, देखें

हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक महीने के चतुर्थी से सप्तमी तक होती है। चार दिनों तक चलने वाले अस्था का महापर्व आज यानी 18 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है।  इस पर्व की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। हर व्रत के लिए विशेष पूजा सामग्री की आवश्यकता होती है, ठीक वैसे ही छठ पूजा के लिए भी होती है।

छठ पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान छठ के गाने भी काफी सुने जाते हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे का एक गाना काफी धूम मचा रहा है। नाम है, ‘बाटे छठ के घाटे ए पिया’. ये गाना लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है।

छठ पर्व आज से शुरू हो गया है। ऐसे में ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को बेहद भक्तिमय अंदाज में फिल्माया गया है जिसे सुनकर आप भी भक्तिमय हो जाएंगे। इस गाने में छठ घाट के दृश्य भी दिखाए गए हैं।

लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ होगी। निर्जला अनुष्ठान के पहले दिन बुधवार  को व्रती घर, नदी, तालाबों आदि में स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 19 नवंबर को खरना करेंगे।

इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद खाकर चांद को अर्घ्य देंगे और लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत उपवास शुरू करेंगे। 20 नवंबर को व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महाव्रत संपन्न करेंगे।

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण करेंगे और अन्न-जल ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान समाप्त करेंगे। वृश्चिक राशि में हैं सूर्य :इस बार होना वाला छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए कल्याण कारक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...