1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. डिप्रेशन में थी आमिर खान की बेटी : कंगना ने कही ये बड़ी बात, पढ़े

डिप्रेशन में थी आमिर खान की बेटी : कंगना ने कही ये बड़ी बात, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिप्रेशन में थी आमिर खान की बेटी : कंगना ने कही ये बड़ी बात, पढ़े

दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह बीते चार सालों से डिप्रेशन का सामना कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CFgPXA4gUB9/

इरा खान ने यह खुलासा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर सोशल मीडिया के जरिए किया था। जिसकी अब चर्चा हो रही है। इस बीच इरा खान के डिप्रेशन वाले खुलासे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315525685658566656?s=20

कंगना रणौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टारकिड्स पर हमेशा से बेबाकी से बोलती रही हैं।वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CDQ_QHoggNS/

इरा खान के डिप्रेशन के खुलासे के बाद कंगना रणौत ने ट्विटर पर अपनी जिंदगी के एक बुरे अनुभव को साझा किया है। साथ ही पारंपरिक परिवार प्रणाली की बात कही है।

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ’16 साल की उम्र में मैं मारपीट का सामना कर रही थी, अकेले अपनी बहन का ख्याल रख रही थी, जो एसिड से जल गई थी।

https://www.instagram.com/p/CBspfWHgIKp/

डिप्रेशन की बहुत सी वजह हो सकती हैं लेकिन आमतौर पर यह टूटे हुए परिवार के बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है, पारंपरिक परिवार प्रणाली बहुत जरूरी होती है।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...