शिवपुरीः शहर के कलक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में महाराष्ट्र के पुणे से आई बीमारी से ग्रसित सोनिया त्रिपाठी नाम की एक महिला ने कलेक्टर से सहकारिता बैंक में जमा 8 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) के रुपये वापस दिलाने की मांग की।
शिकायतकर्ता सोनिया त्रिपाठी ने बताया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके दिमाग की दो नसों में क्लॉट जमा है, जिसके इलाज के लिए ऑपरेशन आवश्यक है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रही है।
उन्होंने बताया कि बैंक ने पहले उन्हें 30 हजार रुपये देकर टाल दिया था और बाद में पूरी राशि देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं मिला है। सोनिया ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनके पैसे दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपना इलाज करा सकें और अपने छोटे बच्चे की जिम्मेदारी निभा सकें।
शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट