सोशल मीडिया सेंसेशन से फिल्मस्टार बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर अपनी अदाओं से लोगों को घायल करती नजर आ रही हैं। अपने पहले वीडियो में जहां प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता, वहीं अब उनका एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
इस वीडियो में वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना ‘चन्ना मेरेया’ गाते हुए नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है।
वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी शादी या पार्टी का वीडियो है। प्रिया प्रकाश के आस-पास काफी लोग नजर आ रहे हैं जो उन्हें चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश मरून कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।
प्रिया प्रकाश के इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ रहे हैं। प्रिया का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वारियर का एक और वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह फिल्म ‘सिम्बा’ के सॉन्ग ‘आंख मारे…’ पर थिरकती दिख रही थीं।
प्रिया अक्सर अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में सारा अली खान और रणवीर कपूर की फिल्म का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडयो खूब वायरल तो हो रहा है, साथ ही लोग इसपर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।