नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच भी लगातार ऐसे कई खबरें सामने आ रहे है, जिसने पुलिस प्रशासन के नाकों चने चबवा दिये है। इसके बावजूद भी इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर एक दूल्हा लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। लेकिन उसने अभी तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि उसकी दुल्हन जरूर आयेगी।

दरअसल, भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैरागपुरा से एक दुल्हन सुहागरात के दिन ही फरार हो गई है। यहां के मनोज सोनी ने दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर लड़की को शादी के लिए लाया था। कुछ नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में युवक ने सात फेरे लिए थे। शादी होने के बाद युवक काफी खुश था। शादी के बाद दुल्हन को लेकर युवक घर गया था।

पेट में उठा अचानक दर्द
सुहागरात के दिन रात 11 बजे दुल्हन ने पति को कमरे में बोली की पेट में दर्द हो रहा है। इस पर पति ने कहा कि शायद गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा हो। थोड़ी देर बाहर में टहल लो। दुल्हन करीब एक घंटे तक टहलती रही। वह आकर बोली कि पेट में दर्द कम नहीं हो रहा है। इसके बाद युवक ने कहा कि मैं मोहल्ले की दुकान से दर्द की दवा लेकर आता हूं।

वापस आते ही उड़ा लड़के का होश
वहीं, थोड़ी देर बाद जब युवक बाजार से दवा लेकर लौटा तो उसके होश उड़ गए। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसके बाद उसने आसपास में खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया। अब शर्म से युवक पुलिस में शिकायत करने भी जा रहा है। दुल्हन के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चल पाया है।
वहीं युवक ने जिस दलाल से लड़की को खरीदा था, उसका भी फोन नहीं लग रहा है। हालांकि अभी भी दूल्हे को उम्मीद है कि दुल्हन लौटकर आ जाएगी। गौरतलब है कि एमपी में शादी के नाम पर ठगी के ऐसे खूब मामले सामने आते रहते हैं। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहकर भी दुल्हन फरार हो जाती है। पूरे एमपी में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो लोगों को चूना लगाते हैं। और इन सभी घटनाओं को जानने के बावजूद भी लोग इस घटना के शिकार हो जाते है।