बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल तो कभी फनी वीडियो के जरिए वो फैन्स का ध्यान खींच ही लेते हैं।
रणवीर सिंह का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह की कार में एक बाइक पर बैठे शख्स ने टक्कर मार दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CGXEVC3pzw7/?utm_source=ig_embed
रणवीर सिंह का यह वीडियो मुंबई के बांद्रा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में टक्कर लगने के बाद रणवीर कार से नीचे उतरकर एक्सीडेंट का मुआयना कर रहे हैं।
साथ ही लोगों की भीड़ भी इस दौरान जमा दिखी। रणवीर सिंह के वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर इस बात की भी जानकारी दी गई है कि ये एक्सीडेंट मामूली सा है। किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं।
https://www.instagram.com/p/CFUussUBiVB/
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/CFAbM1mhbMZ/
इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत की यह कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी।