गुनाः प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय गुना में उस समय एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण पल रहा, जब न्यायालय को अंतरराष्ट्रीय गुणक्ता मानको के अनुरूप कार्य करने के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 एवं 14001 प्रदान किया गया। यह उपलब्धि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुना अमिताम मिश्र के कुशल मार्गदर्शन, समस्त न्यायाधीशगण कर्मचारीगण तथा अभिभाषक संघ के प्रयासों के परिणामस्वरूप मिली है।

न्यायालय के कॉफ्रेंस कक्ष में आयोजित कार्यकम में आईएसओ टीम नई दिल्ली के प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुना अमिताभ मिश्र को प्रदान किया गया।
यह प्रमाण पत्र जिला न्यायालय गुना की पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण न्यायिक प्रणाली सुनियोजित फाईलिंग व्यवस्था रिकॉर्ड कीपिंग, ड्रेस कोड, परिचय पत्र, साफ-सफाई के फलस्वरूप तथा पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन किये जाने के कारण प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिला न्यायालय गुना में डिजिटल सहायता केंद्र का भी कार्य सुचारू रूप से किया जाना पाया गया।
गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट