1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बड़वानी में बेटों की तुलना में बेटियों ने परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन किया है।

By: Naredra 
Updated:
5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाज़ी

बड़वानी: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम में कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान दोनों परीक्षा परिणाम में बालिकाओं ने बालकों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस परीक्षा परिणाम में कक्षा आठवीं में जिले का परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत तो वही कक्षा पांचवी में जिले का परीक्षा परिणाम 96.94 प्रतिशत रहा। अनुतीर्ण एवं अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए माह जून जुलाई में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात जिले का परीक्षा परिणाम दो प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशानुसार इस वर्ष गुणवत्ता युक्त परीक्षा परिणाम के लिए विशेष प्रयास करते हुए बच्चों के नियमित साप्ताहिक टेस्ट लेकर परीक्षा की तैयारी कराई गई थी। ताकि ऐसे में उन विद्यार्थियों के कठिन बिन्दुओं के निराकरण के लिए शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त शिक्षण कार्य कराया गया। साथ ही इसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष जिले के परिणाम में गुणवता में वृद्धि हुई है और ए एवं ए प्लस विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

इस वर्ष जिले में कक्षा पांचवी में कुल 24299 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें 23556 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। 5836 विद्यार्थियों ने ए एवं ए प्लस ग्रेड हासिल की है। कक्षा आठवीं में 16821 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 16326 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए 6553 विद्यार्थियों को ए एवं ए प्लस ग्रेड हासिल हुए है। प्रदेश के रैंकिंग में कक्षा 8 में बड़वानी जिला टॉप 10 में शामिल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...