रिपोर्ट: सत्यम दुबे
महासमुंद( छत्तीसगढ़): एक तरफ कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। महासमुंद जिले की जिला जेल से कैदियों के फरार होने से हडकंप मच गया है।
आपको बता दें कि जिला जेल की दीवार पर करंट युक्त तार न होने से गुरुवार को 5 कैदी दीवार फांद कर फरार हो गये। जेल प्रबंधन की लापरवाही के कारण दोपहर 3-4 बजे के बीच तकरीबन 50 फीट की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की यह घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। लापरवाही के बाद जेल प्रबंधन द्वारा स्वयं बंदियों की तलाश शुरु कर दी गई। बाद जब सफलता हाथ नहीं लगी तक देर शाम 5 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
सूनचा मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अलग-अलग दिशाओं में टीम बनाकर फरार बंदियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिया। वहीं आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। बंदियों को तार में करंट नहीं होने की जानकारी थी। कैदीयों ने गमछों को जोड़कर रस्सी बना ली और लोहे के एस हुक को फंसाकर भागने में सफल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जेल के बाहर की ओर कूदने के दौरान एक बंदी घायल भी हुआ है। फिलहाल पुलिस फरार बंदियों की तलाश में जुट गई है।
आपको बता दें कि धारा 397, 341, 25, 27 के तहत 18 जुलाई 2019 को जेल निरुद्ध धनसाय,डमरुधर,राहुल दौलत,करन पांच कैदी गार्ड को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गये। भागे बंदी जेल में बंद बंदियों पर नजर रखने के लिए बैरक के पास से जिस गार्ड की ड्यूटी लगाई थी, उसको चकमा देकर बंदी बैरक से बाहर निकले और पीछे की दीवार के पास पहुंचे और फिल्मी स्टाइल में दीवार पर कपड़े से बनाई हुई रस्सी फांदकर निकल भागे। यह पूरी घटना जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।