रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बीकानेर: राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से सड़क हादसे की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपका भी दिल दहला जायेगा। इस हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मंगलवार देर रात मौत हो गई। एक साथ पांचों की अर्थियां उठीं तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। हर किसी की आंख में आंसू थे। रोते हुए हर कोई यही कह रहा था कि पिछले कई सालों में इतना मार्मिक दृश्य देखने को नहीं मिला। घटना के एक दिन बाद बुधवार को कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं।
आपको बता दें कि दर्दनाक हादसा बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र के पास मंगलवार शाम में हुआ था। जहां श्री डूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ आ रही ऑल्टो कार को एक कैंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि कार में सवार 3 महिलाओं समेत चार की मौके पर मौत हो गई। परिवार अपने एक परिजन को देखने के लिए अस्पताल जा रहा था। लेकिन पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। इसके बाद हॉस्पिटल में भी भर्ती मरीज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि पीड़ित परिजनों ने पांच शवों को रातभर घर में नहीं रखना चाहते थे। परिवार और गांव के लोगों ने फैसला किया कि पांचों शव घर में रखने के बजाय अंतिम संस्कार किया जाए। किसी तरह एक साथ सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरे दिन बुधवार को रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया और सिसकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
हादसे का शिकार हुआ परिवार मूलरूप से आडसरबास कस्बे का रहने वाला है। महावीर प्रसाद माली के बड़े बेटे लालचंद की तबीयत पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसे PBM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालचंद अपनी पत्नी पत्नी मैना, भाई हरिप्रसाद की पत्नी गायत्री, हरिप्रसाद का बेटा अतुल और दूसरे भाई किशोर उसे देखने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही एक कैंपर से उनकी कार आमने-सामने भिड़ गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।
हादसे को देखने वालों ने बताया कि बीकानेर की तरफ से आने वाला नेशनल हाईवे-11 काफी खतरनाक है। आए दिन यहां बड़े-बड़े हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही यहां दिल्ली से आने वाले तीन दोस्तों का हादसा हुआ था। जिसमें मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी। जब इस हादसे के बारे में PBM अस्पताल में भर्ती लालचंद को को पता चलती तो उसकी भी सदमें में मौत हो गई।