नई दिल्ली : शादी एक ऐसा बंधन जो दो परिवारों का नहीं बल्कि दो आत्माओं का बंधन होता है। जिसमें सिर्फ बंधन का ही नहीं बल्कि विश्वास की नींव भी पड़ती है। जो किसी भी बंधन के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। लेकिन उससे अलग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने एक बार फिर इस पवित्र बंधन को शर्मसार कर दिया है।

दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। जहां शादी के दो महीने बाद नई नवेली दुल्हन अपनी दर्दभरी कहानी लेकर थाने पहुंची। जब उसने अपने साथ हुई घटना का जिक्र पुलिस को बताया तो वह भी शॉक्ड हो गये। अपनी दर्दभरी कहानी बयां करते हुए दुल्हन ने बताया कि पहले तो मेरे साथ शादी के नाम पर धोखा किया गया।

शादी के लिए पहले छोटा भाई को दिखाया गया था, लेकिन बड़े भाई से शादी करवा दी गई। जो नशे की लत में डूबा रहता है। लोक-लाज के डर से शादी कर ली। लेकिन जब दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची तो वहां के लोगों की सोच जानकर मैं डर गई। सुहागरात के दिन सास ने हुक्म दिया कि चल मेरे चारों बेटों को खुश कर, सबके साथ शारीरिक संबंध बना।

जब मैंने अपने पति के अलावा किसी दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो मेरे साथ अत्याचार किए गया। मारापीटा गया। कई बार उसे चारों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता रहा। मैं दो महीने तक सब सहन करती रही, लेकिन जब हद पार हो गई तो मैं वहां से भागकर मायके आ गई।

महिला ने बताया कि, उसके पति के 2 बड़े और एक छोटा भाई है। दोनों जेठ शादीशुदा हैं। जिसके बाद भी सास जेठ और देवर को कमरों में बारी-बारी शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती थी। एक दिन तो ससुरालवालों ने सारी हद पार कर दीं। जब मैंने संबंध बनाने के लिए मना किया तो मेरे सारे कपड़े फाड़ दिए। फिर मारपीट करने के बाद दहेज में मेरी मां से तीन लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालने लगे।

आपको बता दें कि पीड़िता ने अपनी ये दर्दभरी कहानी गाजियाबाद डीएम के सामने रोते हुए सुनाई, जिसके बाद सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

गौरतलब है कि 19 वर्षीय पीड़िता की मां सिहानी गेट इलाके की सोसायटी में काम करती है। यहीं पर गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के कहने पर उसकी मां ने बेटी के लिए मुरादनगर के एक लड़के को पसंद कर 2020 में शादी करा दी थी। लेकिन शादी के दूसरे ही दिन सास ने अपने चारों बेटों के साथ दुल्हन को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।