1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. लटेरी के सांदीपनि स्कूल में 332 में से 245 छात्र फेल, DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

लटेरी के सांदीपनि स्कूल में 332 में से 245 छात्र फेल, DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

मामले को गहराता देख विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने एक वीडियो जारी कर अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जून माह में पुनः परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

By: Naredra 
Updated:
लटेरी के सांदीपनि स्कूल में 332 में से 245 छात्र फेल, DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस

विदिशाः लटेरी सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। विद्यालय के कुल 332 छात्रों में से 245 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इस बेहद खराब परिणाम के मीडिया में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सख्त रुख अपनाते हुए प्राचार्य रामेश्वर शर्मा को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, प्राचार्य को दो दिन के भीतर अपनी सफाई पेश करनी होगी।

मामले को गहराता देख विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने एक वीडियो जारी कर अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जून माह में पुनः परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

हालांकि, इस आश्वासन के बावजूद अभिभावकों के मन में कई सवाल हैं-

  • क्या फेल छात्रों के लिए दोबारा विशेष कक्षाएं संचालित होंगी?
  • पुनः परीक्षा के लिए लगने वाली फीस का भुगतान कौन करेगा?

इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विदिशा से विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...