रिपोर्ट: सत्यम दुबे
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में अपराध पर लगाम लगाने की जितनी भी कोशिश कर रही है, वह विफल ही होती दिख रही है। गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाजेंगे। यहां एक 24 साल के आभूषण व्यावसायी की हत्या का मामला सामने आया है। लोनी कस्बे में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले युवक मनीष की लाश पड़ोस में मिली है।
आपको जांच में पता चला कि मनीष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष वर्मा नाम का शख्स लोनी कस्बे में ज्वेलरी की दुकान चलाता है। बुधवार को करीब 3:00 बजे कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे और कुछ ही देर बाद घर के पास मनीष का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जब जांच शुरू की गई तो प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
इस मामले में डिप्टी एसपी अतुल सोनकर की मानें तो 24 साल के मनीष वर्मा का एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला 4 बच्चों की मां है, जॉच में यह भी पता चला है कि महिला का भाई युवराज और उसका पति जितेंद्र मनीष वर्मा को उसके घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद ही मनीष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के भाई युवराज को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने आगे कहा कि लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी के सोम बाजार इलाके में रहने वाले उमाशंकर वर्मा नाम के एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र और उनकी पत्नी एवं उसके साले ने मनीष को अपने घर पर बुलाकर उनके 24 वर्षीय बेटे मनीष की हत्या कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जितेंद्र को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने जितेंद्र की पत्नी को भी पूछताछ में शामिल किया है।