Redmi Note 10 4G कथित रूप से चीनी 3C वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर इससे पहले चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।
यह ग्लोबल मार्केट में M2010J19CG के रूप में दस्तक दे सकता है, जो कि पिछले हफ्ते यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। रेडमी नोट 10 4जी स्मार्टफोन में रेडमी नोट 10 5जी मॉडल से काफी समानताएं होगी, जिसको लेकर खबरें है कि इन पर मॉडल नंबर M2007J22C और M2007J17C के साथ काम चल रहा है।
रेडमी नोट 10 सीरीज़ में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
वहीं फोन के 5जी वेरिएंट को लेकर खबर है कि यह 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम कर सकता है।
टॉप-एंड मॉडल के अलावा, रेडमी नोट 10 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर का एक अन्य वेरिएंट भी शामिल होगा। यह Mi 10T Lite 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि कुछ बदलाव के साथ आ सकता है।