1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधे 197 नवदंपत्ति जोड़े

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधे 197 नवदंपत्ति जोड़े

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई विवाह एवं निकाह की सभी रस्में। कृषि उपज मंडी तुकईथड़ में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत दांपत्य जीवन में बंधे 197 नवदंपत्ति जोड़े

बुरहानपुरः मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत बुरहानपुर जिले में जनपद पंचायत खकनार क्षेत्र के तहत कृषि उपज मंडी ग्राम तुकईथड़ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना प्रदेश सरकार की एक जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है।

विवाह कार्यक्रम में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जरूरतमंद एवं आमजनों के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या/निकाह विवाह योजना उसी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। विधायक सुश्री दादू ने नवदंपतियों को सुखी, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन के लिये मंगलकामनाएं प्रेषित की।

विवाह समारोह कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया, समारोह में 187 विवाह एवं 10 निकाह पांरपरिक रीति-रिवाजों के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला सहित अन्य अधिकारीगण एवं नवदंपत्ति जोड़ों के परिवारजन मौजूद रहे।

बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...