छिंदवाड़ाः आज भारतीय संविधान के शिल्पकार डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में बाबा साहेब के अमर रहे के नारों से गूंजा।
छिंदवाड़ा आंबेडकर सत्कार तिराहा के पास आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।
सांसद विवेक बंटी साहू ने बाबा साहेब के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। छिंदवाड़ा जिले में आज जगह जगह बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट