मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर किया ट्वीट।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋण के माध्यम से ₹40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित हुई है।
दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी स्तर पर बनी ऋण व्यवस्था
देश के करोड़ों उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की ऋण व्यवस्था बन गई है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित इस अभूतपूर्व यात्रा के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।