1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दारोगा के साथ लिव इन रिलेशन रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

दारोगा के साथ लिव इन रिलेशन रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दारोगा के साथ लिव इन रिलेशन रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह ललितपुर में तैनात दारोगा के साथ लिव इन रिलेशन रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैैं।

पुलिस के अधिकारी दारोगा से पूछताछ में जुटे हैं। पुलिस ने मृतका के कमरे से अवैध पिस्टल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि दारोगा का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा हैं। वारदात के बाद ओमेगा अपार्टमेंट में सन्नाठा पसरा हुआ हैं।

घटना चिनहट इलाके के ओमेगा अपार्टमेंट की हैैं। जानकारी के मुताबिक ललितपुर में तैनात दारोगा राहुल राठौर एक वर्ष से महिला ममता सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रहते थे. महिला की बाईं कनपटी के ऊपर गोली लगी है. जिसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद दारोगा ने बिना पुलिस को जानकारी दिए नजदीक के चंदन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ललितपुर में तैनात दारोगा राहुल राठौर इससे पहले लखनऊ साइबर सेल में तैनात रह चुका हैं। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया हैं। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवती के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की बात सामने आई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...