1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जब बीच सड़क बंदर ने बच्चे को बनाया बंधक, फिर मां को करनी पड़ी मशक्कत, देखें VIRAL VIDEO

जब बीच सड़क बंदर ने बच्चे को बनाया बंधक, फिर मां को करनी पड़ी मशक्कत, देखें VIRAL VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब बीच सड़क बंदर ने बच्चे को बनाया बंधक, फिर मां को करनी पड़ी मशक्कत, देखें VIRAL VIDEO

सोशल मीडिया पर अकसर कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है लेकिन जब बात बंदर की हो तो बंदर की मटरगस्ती से सभी वाकिफ होते हैं क्योंकि बंदर बहुत शैतानियां करता है।

 

लेकिन हर किसी को प्यार की जरूरत होती है क्योंकि प्यार से किसी को भी पाया जा सकता है और दुश्मनी से किसी को खोया जा सकता है लेकिन इंसान और जानवर के बीच प्रेम की अलग ही परिभाषा है। और जब जानवरों को इंसान से प्रेम मिलने लगता है तो प्यार का अलग ही संगम बन जाता है।

जी हां हम आपको शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की बात कर रहे है जिसमें एक बंदर ने एक मासूम को बंधक बना लिया जिसके बाद यह नजारा देखने लायक था और इस वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के स्पीन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे बंदर के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बंदर बीच सड़क पर बैठा है और मासूम बच्चे को पकड़ रखा है और माना जा रहा है की बंदर ने बच्चे को बंधक बना लिया है।

यह शरारती बंदर बच्चे को पकड़कर गले गला रहा है और बार बार गले लगा रहा है, और बच्चे को छुड़ाने के लिए बच्चे की मां आती है लेकिन बंदर बच्चे को नहीं छोड़ रहा है और अब वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के प्यार भरे कमेंट के साथ ही तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती. शानदार वीडियो.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘देखो बंदर कैसे बच्चे को कसकर पकड़ा हुआ है. शायद वो उसके साथ खेलना चाहता है.’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...