रिपोर्ट : खुशी पाल
चित्रकूट(Chitrakoot) इलाके से एक सनसनी खबर सामने आई है। जैसा की आप सभी जानते है आजकल हर तीसरा व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। ऐसा ही एक मामला इंस्टाग्राम(instagram) पर दो लोगो के बीच चैटिंग करते-करते प्यार में पड़ने का आया है। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते करते युवक-युवती को प्यार हो गया। लेकिन प्यार न मिलने और पकड़े जाने की वजह से युवक ने खुदको गोली मार ली। युवक चित्रकूट का रहने वाला है जो अपनी बहन के घर रहता था।
यह भी पढ़ें:‘आप’ सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी हुए संक्रमित
इंस्टाग्राम पर एक लड़की से प्यार कर बैठा और पकड़े जाने पर खुद को गोली मार ली। दरअसल, ये पूरा मामला इंस्टाग्राम(instagram) पर एक दूसरे से प्यार करने से शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक लड़की एक शादीशुदा महिला है जो यूपी (up)के कोतवाली( kotwali) इलाके में अपने पति और दो बच्चो के साथ रहती है।
ये पूरी कहानी इंस्टाग्राम पर दोस्त बनने से शुरु हुई। दोस्ती से शुरु की गई बातचीत आगे बढ़कर गंभीर होती गई और दोनो एक दूसरे से प्यार कर बैठे। आपको बता दें कि 13 जनवरी को दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया।
दोनों के घरवालों ने जब देखा कि वो लापते है तो जल्द से जल्द पुलिस में एफआईआर(FIR) दर्ज कराई। पुलिस और घरवालों के लगातार ढ़ूढ पड़ताल करने बाद रविवार देर रात दोनो पकड़े गए। पुलिस ने महिला को उसके ससुराल और युवक शुभम को उसकी दीदी के घर भेजा।
लेकिन मानसिक तनाव और पकड़े जाने की वजह से शुभम ने अगले ही दिन सोमवार को खुदखुशी करने के मंसूबे से अपने पेट में गोली मार ली। जिस रिवाल्वर से शुभम ने खुद को गोली मारी थी वो उसके जीजा अशोक सिंह गौर की थी। जख्मी हालत में शुभम को उसके परिवारजनों ने पास ही के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।