रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: यूपी के आगरा जिले से वारदात की एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनो बदमाश प्रोफेशनल चोर हैं। इनकी चोरी के अपराध को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि इसमें से एक चोर ने अपने मंगेतर के घर भी चोरी कर ली।
आपको बता दें कि मंगेतर के घर वालों को जब वारदात के बारे में भनक लगी तो लड़की वालों ने रिश्ता ही तोड़ दिया। मामला जिले के थाना बरहन की है, पुलिस ने अजय और शीलेन्द्र नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं जो बेहद शातिर के चोर हैं।
ये बदमाश चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा जहां मौका मिलता था वहीं चोरी कर लिया करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल और 1 लैपटॉप भी बरामद किया है।
आरोपी अजय ने की थी मंगेतर के घर चोरी। बदमाश अजय की शादी अलीगढ़ जिला के एक गांव में तय हो गयी थी। रिश्ता तय होने के बाद अजय अपनी मंगेतर के घर गया था और वहां उसकी आव भगत भी ठीक ठाक हुई थी। मंगेतर के घर वालों ने अजय के मान सम्मान में कोई कमी नहीं रखी।
इन सब के बाद भी रात में अजय ने मौका देखकर अपने मंगेतर के घर वालों को ही अपना शिकार बनाया। उसने दो मोबाइल चोरी कर लिए और चकमा देकर वहां से भाग निकला। इस घटना खबर जब लोगों को हुई तो सभी के होश उड़ गए। मंगेतर के घर वालों को अजय की यह करतूत बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी और मंगेतर के घर वालों शादी का रिश्ता तोड़ लिया।
SP वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अजय और शीलेन्द्र बेहद शातिर किस्म के बदमाश हैं। अभी दोनों के जेल भेजा जा रहा है। इन दोनों ने ट्रेन में हुईं कई चोरियों के कारनामे कुबूल किए हैं। फिलहाल, पुलिस कई और लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो जल्द इस केस से जुड़े कई और खुलासे हो सकते है।