बदायूं जिले की उसहैत थाना पुलिस ने सीओ उझानी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में 2 अवैध असला फैक्ट्री भंडाफोड़ करते हुए कच्ची शराब का काम करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 18 अवैध असलाह व भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई है.
मामला जिले के उसहैत थाना क्षेत्र का है का जहां उसहैत थाना पुलिस सीओ उझानी के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए 2 अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है तो वहीं कच्ची शराब बनाने वाले लोगों को पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस अभियान के दौरान कुल 18 अवैध असलहा व कुछ अध बने असलहे, असलहा बनाने के उपकरण बरामद कर तो वहीं अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी शंकर शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध असला पर कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत सीईओ उझानी अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में उसे थाना पुलिस ने कार्रवाई की है उन्होंने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹15000 का इनाम भी दिया जा रहा है।