1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में बस मालिक के बेटे ने कंडक्टर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

गाजीपुर में बस मालिक के बेटे ने कंडक्टर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजीपुर में बस मालिक के बेटे ने कंडक्टर और खलासी को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

गाजीपुर में बस मालिक के बेटे ने कंडक्टर और खलासी को गोली मार दी। वारदात के समय ही कंडक्टर की मौत हो गई जबकि खलासी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रोजा इलाके में शनिवार रात बस मालिक के बेटे और कंडक्टर और खलासी के बीच पैसे   के हिसाब को लेकर बातचीत चल रही थी। थोड़ी देर बाद कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि बस मालिक के बेटे को गुस्सा आ गया। उसने कंडक्टर और खलासी पर गोली चला दी।

गोली लगने कंडक्टर रामकेवल पुत्र चंदा यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि खलासी बुरी तरह घायल हो गया। घायल खलासी को लोग अस्पताल लेकर भागे जहां डाक्टरों ने इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...