1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी से चार राज्यों के बीच बस सेवा को सीएम योगी ने दी मंजूरी, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी

यूपी से चार राज्यों के बीच बस सेवा को सीएम योगी ने दी मंजूरी, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी से चार राज्यों के बीच बस सेवा को सीएम योगी ने दी मंजूरी, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी

यूपी से चार राज्यों के बीच रोडवेज बस सेवा को सीएम ने मंजूरी दे दी। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के बीच पांच महीने बाद बस संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी परिवहन निगम मुख्यालय पर शुरू हो गई। बुधवार को परिवहन निगम के प्रस्ताव पर बस संचालन शुरू करने लिए शासन ने हरी झंडी दे दी।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार ने बताया कि चार राज्यों के बीच बस संचालन को लेकर मंजूरी मिली है। पूर्व में इन राज्यों के बीच यूपी के विभिन्न शहरों से हो रहे बस संचालन का ब्यौरा मंगाया गया है। एक दो दिन के भीतर बस संचालन की सूचना दी जाएगी। फिलहाल बसों में टिकट बुकिंग और बसों की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...