1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: संभल में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, दर्जनों लोग घायल

यूपी: संभल में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, दर्जनों लोग घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: संभल में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, दर्जनों लोग घायल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले मे बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौक हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि गैंस टैंकर और रोडवेज बस के बीच मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण है कि मरने वालों का संख्या में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल संभल पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कम कर रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

बता दें कि यह हादसा संभल के धनारी थाना इलाके के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर हुआ, जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस और गैस कंटेनर के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि दूर तक इसकी आवाज सुनायी दी। आवाज सुन स्थानिय लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...