उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में पुलिस को उस समय भारी पड़ गया जब वह शुक्रवार की रात रिटायर्ड फौजी के उपद्रव की सूचना पर पहुंची।तो नशे में धुत फौजी ने पुलिस की पीआरबी पर फायरिंग कर दी। जिसमें पीआरबी में मौजूद पुलिसकर्मी बाल बाल बचे।
आपको बता दें पुलिस को रिटायर्ड फौजी के उपद्रव करने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पीआरबी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही फौजी ने छत से ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही की गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। और पीआरबी कर्मी बाल बाल बचे।
एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि रिटायर्ड फौजी शराब के नशे में अपने घर में उपद्रव कर बीबी व बच्चों की पिटाई कर रहा है। जिस पर पुलिस कार्यवाही करने के लिए पहुंची थी।
पुलिस को देखते ही नशे की हालत में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस की पीआरबी पर छत से ही फायरिंग कर दी। जिसकी जानकारी पीआरबी कर्मियों ने संबंधित थाना क्षेत्र को दी जानकारी मिलते ही मौके पर आनन-फानन में भारी पुलिस बल पहुंचा लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले रिटायर्ड फौजी रफूचक्कर हो गए थे।
घटना झांसी जनपद के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के ग्वालटोली की है। आपको बता दें कि गोली लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। जान बचाकर भागे पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। जानकरी मिलते ही कई थानों के फोर्स मोके पर पहुंची। देर रात कई थानों की फोर्स फौजी की खोजबीन में जुटी हुई है।