1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. यूपी उपचुनाव: सीएम योगी का आज से तीन दिन का धुआंधार प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो

यूपी उपचुनाव: सीएम योगी का आज से तीन दिन का धुआंधार प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो

यूपी उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार से तीन दिनों तक लगातार जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

By: Rekha 
Updated:
यूपी उपचुनाव: सीएम योगी का आज से तीन दिन का धुआंधार प्रचार अभियान, ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो

यूपी उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार से तीन दिनों तक लगातार जनसभाएं और रोड शो करेंगे। वह प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पहले दौर के प्रचार का आगाज पश्चिमी यूपी से करेंगे, जहां गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में आज जनसभाएं होंगी।

तीन दिन का चुनावी शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी का तीन दिवसीय कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा।

पहला दिन (शुक्रवार): गाजियाबाद, मीरापुर और कुंदरकी में चुनावी रैलियां और जनसभाएं।
दूसरा दिन (शनिवार): करहल, खैर और सीसामऊ में चुनावी सभाएं।
तीसरा दिन (रविवार): कटेहरी, फुलपुर और मझंवा में चुनावी रैलियां।

मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास पहले ही कर चुके हैं, और रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर माहौल को भाजपा के पक्ष में गरमा चुके हैं।

भाजपा का व्यापक प्रचार अभियान

मुख्यमंत्री के इस दौरे के अलावा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी उपचुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। 30 मंत्रियों और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की टीम भी मैदान में उतर चुकी है, जिससे भाजपा ने उपचुनाव में जीत का अभियान और मजबूत कर लिया है।

20 नवंबर को सभी नौ सीटों पर मतदान होगा, और भाजपा संगठन इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...