1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेंत तीन गिरफ्तार

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेंत तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मंगलवार को ATS ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, बांग्लादेश से मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, सरगना समेंत तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मंगलवार को ATS ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इसके साथ ही गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बांग्लादेश से रोहिंग्या के साथ ही महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचते थे।

आपको बता दें कि मानव तस्करी के इस गिरोह को पकड़ने के लिए यूपी ATS के 30 अधिकारियों ने 36 घंटे से अधिक का ऑपरेशन किया। ATS ने आरोपियों के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बांग्लादेश नागरिकता पहचान पत्र, ATM, रेलवे टिकट व UNHCR के कार्ड की छायाप्रति, पांच बांग्लादेशी टका और 24480 रुपये बरामद हुए हैं।

ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को पिछले कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह बांग्लादेश व म्यांमार के नागरिकों को अवैध रूप से भारत में लाकर और उनके नकली दस्तावेज तैयार करवाकर उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों एवं NCR क्षेत्र जैसे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में बसाता है।

जांच में पता चला है कि गिरोह का सरगना मोहम्मद नूर उर्फ नूरुल इस्लाम, जो रोहिंग्या व बांग्लादेशी महिलाओं को शादी और पुरुषों व बच्चों को फैक्ट्रियों में काम करने का लालच देकर  अवैध रूप से भारत में लाकर बसाता है। इसके अलावा वह शादी कराने और बेहतर जिंदगी मुहैया कराने का झांसा देकर उन्हें असामाजिक तत्वों के हाथों बेच देता है। इसके बदले में ये सभी पीड़ित व्यक्तियों, महिलाओं व बच्चों का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण करते हैं।

आपको बता दें कि निगरानी में पता चला कि नूर मोहम्मद कुछ रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रहा है। जिस पर यूपी ATS की टीम ने पांच व्यक्तियों को गाजियाबाद में ट्रेन से उतारकर उनसे पूछताछ की। गिरोह के सरगना ने बताया कि उनका एक साथी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनसे मिलने आने वाला है। जिसकी सूचना पर उस व्यक्ति को भी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सभी छह व्यक्तियों को ATS मुख्यालय लखनऊ लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इस गिरोह में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...