UK NEWS: उत्तराखंड में केंद्र सरकार ने ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित खुरपिया को औद्योगिक स्मार्ट शहर के रूप में चिह्नित किया है। दरअसल, खुरपिया रुद्रपुर से 17 किमी पूर्व में स्थित है।
इसके द्वारा उत्तराखंड में 75057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर 1002 एकड़ में 1265 करोड़ की लागत से इस स्मार्ट शहर को विकसित किया जाएगा। और इससे यहां 6180 करोड़ के निवेश के आने की संभावना है।
आपको बता दें कि इसके साथ ही 75,057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इस योजना को तीन वर्षो में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए आज्ञा की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल के बाद प्रदेश में इतना एक बड़ा औद्योगिक पार्क विकसित करने का निर्णय लिया गया।
इस परियोजना को लेकर केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री पीयूष गोयल ने आनलाइन माध्यम से यह जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि नए औद्योगिक शहरों को वैश्विक मानकों द्वारा एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
दरअसल,उत्तराखंड में खुरपिया, रुद्रपुर से 17 किमी पूर्व में स्थित है। इस परियोजना के दौरान यहां आटोमोबाइल, आटो कंपोनेंट, इंजीनियरिंग व फेब्रिकेशन के कार्यों पर फोकस किया जाएगा।
यह निकटवर्ती क्षेत्र पंतनगर और रुद्रपुर के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। इससे सड़क, रेल व हवाई संपर्क बेहद नजदीक हो जाएंगे।