1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. India-Us Relation : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान,पीएम मोदी की करी जमकर तारीफ

India-Us Relation : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान,पीएम मोदी की करी जमकर तारीफ

India-Us Relation : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपीईसी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत और प्रभावशाली नेता बताया।उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता होने के संकेत दिए।ट्रंप ने भारत-पाक संघर्ष के दौरान मोदी से हुई बातचीत का भी उल्लेख किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
India-Us Relation : अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान,पीएम मोदी की करी जमकर तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन की सीईओ वार्ता में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दोनों देशों के बीच संभावित व्यापार समझौते का उल्लेख किया। अपने संबोधन में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें “सबसे शानदार दिखने वाला व्यक्ति” और “एक फादर जैसी शख्सियत” बताया। उन्होंने कहा कि मोदी एक मजबूत और दूरदर्शी नेता हैं जिन्होंने भारत को नई दिशा दी है।

ट्रंप ने अपने भाषण में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी, और पीएम मोदी ने कहा था कि “हम लड़ते रहेंगे।” ट्रंप ने आगे कहा कि कुछ दिनों बाद भारत ने अमेरिका से संपर्क किया और अपने रुख में नरमी दिखाई, जिसे उन्होंने “बेहतरीन बात” बताया।

व्यापारिक मोर्चे पर ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच वार्ताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और समझौते का पहला चरण अंतिम रूप में है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अपने आयात शुल्क को अपनी आर्थिक शक्ति के प्रतीक के रूप में देखता है।

भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से चली गहन वार्ताओं के बाद समझौते की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। अब केवल दस्तावेजी भाषा पर सहमति बननी बाकी है। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगा तथा आर्थिक सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...