1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो से भरा नामांकन,नामांकन के बाद किया रोड शो

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो से भरा नामांकन,नामांकन के बाद किया रोड शो

खजुराहो लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार सुबह भगवान जुगलकिशोर के दर्शन किए और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार सुबह भगवान जुगलकिशोर के दर्शन किए और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

 

विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र से पन्ना में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से होना है। कांग्रेस ने ये सीट गठबंधन के तहत सपा को दी है।

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में खजुराहो लोकसभा सीट का चुनाव होना है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है। इसके बाद आमसभा होगी, जिसके बाद रोड शो किया।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...