1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, सदन में पेश होंगे कई अहम बिल

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, सदन में पेश होंगे कई अहम बिल

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस मानसून सत्र की घोषणा की है। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश होंगे। जिसमें यूसीसी बिल भी शामिल हो सकता है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस मानसून सत्र की घोषणा की है। बता दें कि संसद के मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी बिल भी शामिल हो सकता है। जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं। कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के एक सवाल के जबाव में यूसीसी की वकालत की थी। प्रल्हाद जोशी ने बताया कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। उन्होंने सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील की है। बताया जा रहा है कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में हो सकती है, लेकिन बीच में इसे नए संसद भवन में स्थानांतरित होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो ये मॉनसून सत्र नई संसद भवन के उद्घाटन के बाद से आयोजित होने वाला पहला सत्र होगा।

बता दें कि आने वाले मानसून सत्र में कई अहम बिल पेश हो सकते हैं। इनमें यूसीसी बिल भी शामिल हो सकता है। इस बिल पर पूरे देश की नजर हैं। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की थी। तब से पूरे देश में यूसीसी को लेकर राजनीति गर्म है। ऐसे में इस सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। क्योंकि संसद की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता पर टिप्पणी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए कदम भी उठाए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...