1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. राजस्थान सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

राजस्थान सरकार पर बरसे अमित शाह, बोले- गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के उदयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। हमारी सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इक्टठा हो गए हैं। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना मतलब इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। कोई उन्हें इस सभा का वीडियो भेज दे, असलियत पता चल जाएगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जयपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के उदयपुर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने चेतक सर्किल स्थित गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है। हमारी सरकार पर अभी तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इक्टठा हो गए हैं। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना मतलब इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं। कोई उन्हें इस सभा का वीडियो भेज दे, असलियत पता चल जाएगी। इससे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरे गृह मंत्री अमित शाह का पार्टी नेताओं ने जोरदार तरीके के स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। गृहमंत्री ने विपक्षी दलों को निशाना साधते हुए कहा कि अभी विपक्ष के सभी नेता पटना में एकत्रित हुए। 21 पार्टी के लोग थे। 21 लाख के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग इकट्ठे हुए थे। 21 पार्टियां इकट्ठा होकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने निकली हैं। राहुल बाबा अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो ये घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार भारत की नियती बन जाएंगी। मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो ये भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के मन में अपने बेटे का भविष्य बनाना है। मैं नाम से कहता हूं कि सोनिया जी के पूरे जीवन का लक्ष्य है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना, लालू जी का लक्ष्य है अपने बेटे तेजस्वी को प्रधानमंत्री बनाना, ममता जी का लक्ष्य अपने भतीजे अभिषेक को मुख्यमंत्री बनाना, स्टालिन अपने बेटे उदयनंद जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और गहलोत जी की दिलचस्पी है, वैभव गहलोत को मुख्यमंत्री बनाना। मुझे बताओ ये आपका भला कर सकते हैं क्या। जो अपने बेटे के लिए काम कर रहे हैं इनको वोट देना है या जो देश के लिए काम कर रहे हैं उनको वोट देना है। ये तय करने का समय देश की जनता के लिए आ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश को सुरक्षित किया है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान से रोजाना हमले होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। आज देश में आतंकी हमलों पर रोक लगी है। अपने संबोधन में उन्होंने कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भी गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार तो कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ना ही नहीं चाहती थी। एनआईए ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ा है। शाह ने कहा कि गहलोत सरकार प्रदेश में वोट बैंक की राजनीति करती है। इनका जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...