रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। यहां बीती रात चोर चोरी करने के इरादे से एक इलाके के मकान में घुसे, घर में चोरी की आहट से घर के मालिक की ऑख खुल गई। उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। उसके शोर मचाने पर उसका बेटा फहीम भी जाग गया। उसने दौड़कर चोर को पकड़ लिया। चोर ने बचने की कोशिश में मकान मालिक के बेटे फहीम को गोली मार दी
आपको बता दें कि गोली लगने से फहीम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास को लोग इकठ्ठा हो गये और भाग रहे चोर को पकड़ने में कामयाब हो गये। आक्रोशित भीड़ ने चोर को पकड़कर पीट पीट के मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है,पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि भोजपुर थाना इलाके के झादोबाली वाली मिलक सरदार नगर मैं बीती देर रात चोर चोरी करने के लिए रियासत के घर में घुस गए, घर में आहट होने के चलते मकान मालिक ने शोर मचा दिया। जिस पर चोर भागने लगा, चोर को भागता देख मकान मालिक का बेटा फहीम भी चोर के पीछे दौड़ने लगा। चोर ने चोर ने मकान मालिक के बेटे फहीम पर देसी तमंचे से फायर कर गोली मार दिया।
गोली लगते ही मकान मालिक का बेटा फहीम जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना का वीडियो वहां मौजूद युवक ने अपने मोबाइल से बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो हत्याओं की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है, मकान मालिक के परिजनों का आरोप है। युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुसा था और उसकी आवाज सुन के परिवार वाले जाग गए जिसके बाद उसका पीछा करने लगे बाद में उसने फायर खोल दिया जिसमें इनके परिजन फहीम की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पकड़ कर आरोपी की पिटाई कर दी जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
इस घटना के बारे में SP देहात ने बताया कि पीड़ित द्वारा घटना तहरीर दी गई है,मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों ही शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है, सभी तत्वों की बारीकी से जांच की जा रही है।