1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति के साथ सोई हुई थी पत्नी, पति ने सुबह उठकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला; पूरी खबर पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

पति के साथ सोई हुई थी पत्नी, पति ने सुबह उठकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला; पूरी खबर पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

The wife was sleeping with the husband, the husband woke up in the morning and cut his throat with an ax; बुधवार की सुबह तीन बजे पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से काटकर गले को किया अलग। मारने के बाद भी शव के पास बैठा रहा आरोपी पति।

By: Amit ranjan 
Updated:
पति के साथ सोई हुई थी पत्नी, पति ने सुबह उठकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला; पूरी खबर पढ़कर आप हो जाएंगे हैरान

लखनऊ : राम सिंह अपनी पत्नी रीता के साथ मकान के दूसरे कमरे को बंद कर सोये हुए थे। रात को लगभग तीन बजे के करीब पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद घर पर मौजूद रहा। इस घटना की जानकारी जब बच्चों को चला तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि ये घटना कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पड़री के टोला मैनपुरवा की है। जहां बुधवार की सुबह तीन बजे शराबी पति रामसिंह ने अपनी ही पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्यारा राम सिंह आये दिन नशे की हालत में रहता था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। मंगलवार की शाम भोजन करने के बाद शराबी राम सिंह अपने चार बच्चों को मकान के दूसरे कमरे में  सुला दिया। 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता मकान के अन्य हिस्से में सोये हुए थे। राम सिंह अपने स्वयं पत्नी रीता के साथ  मकान के दूसरे कमरे को बंद सोये हुए थे। रात को लगभग तीन बजे के करीब शराबी पति राम सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी उम्र 38 वर्ष का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद घर पर मौजूद रहा।

सुबह उठे बच्चों को घटना की जानकारी होने पर बच्चे जोर जोर रोने व चिल्लाने लगे। जिसकी आवाज सुन आस पास के लोग पहुंचे तो देखा की खून से लथपथ रीता देवी का शव कमरें में पड़ा हुआ था । बगल में खून से सना कुल्हाड़ी भी थी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर मौजूद हत्यारे पति राम सिंह को हिरासत में लिया। वही मृतक पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रीता देवी के के दो पुत्री व दो पुत्र है। परिवार में कोई अन्य सदस्य के न होने से चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...