1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहेलियों के साथ ब्यूटी पॉर्लर गई दुल्हन सज रही थी, तभी दूल्हे के एक मैसेज ने दुल्हन के उड़ा दिये होश, टूट गई शादी

सहेलियों के साथ ब्यूटी पॉर्लर गई दुल्हन सज रही थी, तभी दूल्हे के एक मैसेज ने दुल्हन के उड़ा दिये होश, टूट गई शादी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कानपुर: कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां एक लड़की की शादी तय की गई, 28 अप्रैल को विवाह होना था। लड़की के घर शादी की तैयारियां जोरो से चल रही थी। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर सजने के लिए गई थी। इसी दौरान दुल्हन के फोन पर एक मैसेज आया, जिससे सबके होश उड़ गये। ये मैसेज किसी और का नहीं बल्कि दूल्हे का था।

आपको बता दें कि जयमाला से पहले सजने गई दुल्हन के फोन पर दुल्हे ने जो मैसेज किया था, उसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है, अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। ये छोटा सा मैसेज पढ़ने के बाद दुल्हन के भी होश उड़ गये।

आपको बता दें कि मामला कानपुर का है,बारात आने से ऐनवक्त पहले वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है. अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। लड़की के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को बारात आनी थी। लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। वहीं दुल्हन बनने जा रही पुष्प लता अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर तैयार होने के लिए गई थी।

पुष्पलता जब ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया। ये मैसेज दूल्हे का था, जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। शादी कैंसिल हो गई है। ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होशो-हवाश उड़ गए। उसने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है।

पुष्पलता ने साफ कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी। उसने बताया कि इस तरह शादी कैंसिल होने से बहुत बड़ी बेइज्जती हुई है। शादी में 30 लाख का खर्चा किया गया है, 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदी गई थी, लेकिन दहेज लोभी लड़के वाले इससे खुश नहीं थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...