1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शौंच करने गई युवती के साथ हुआ बलात्कार, घटना से विचलित होकर खा लिया विषाक्त पदार्थ

शौंच करने गई युवती के साथ हुआ बलात्कार, घटना से विचलित होकर खा लिया विषाक्त पदार्थ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शौंच करने गई युवती के साथ हुआ बलात्कार, घटना से विचलित होकर खा लिया विषाक्त पदार्थ

रिपोर्ट: उमेश सिंह/ नंदनी तोदी
चंदौली: उत्तरप्रदेश में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जहा एक तरफ सरकार महिला की सुरक्षा का दावा करती है, तो वही प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के चंदौली सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहा नाबालिग युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। 2 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना से विचलित किशोरी ने घर लौटकर विषाख्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।

हालत गंभीर होने पर परिजनों ने वाराणसी में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप है कि डेढ़ावल पुलिस चौकी ने मामले को गंभीर रूप से नहीं लिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी चार अप्रैल की सुबह शौच के लिए गई थी। इसी बीच विशुनपुरा गांव के दो युवक उसे सिवान में खींच ले गए। दोनों किशोरी के साथ दुराचार के बाद फरार हो गए।

जैसी ही पीड़िता घर पहुंची उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी घरवालों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना डेढ़ावल पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को दर्ज करने में देरी की। जिसके बाद किशोरी ने कोई विषाख्त पदार्थ खा लिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जिसके बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर है और उसका इलाज वाराणसी स्थित शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के चलते युवती के पिता ने कोतवाली सकलडीहा में तहरीर दी है। और पुलिस एसपी चंदौली के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया आरोपित इलिया थाना का टाप टेन का अपराधी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को इसकी तलाश थी।

कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया परिजनों की तहरीर पर दो युवक पंकज और हरीश राजभर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...