रिपोर्ट: सत्यम दुबे
हरदोई: यूपी के हरदोई जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। जिले में एक निकाह के दौरान किन्नरों ने वहां आकर हंगामा कर दिया। बात इतनी ही होती तो गलीमत थी। किन्नर दूल्हे को अपने साथ उठा ले गई। किन्नरों के ऐसा करने पर लड़के और लड़की पक्ष के लोगो भी हैरत में आ गये। किन्नरों ने दूल्हे के साथ ऐसे क्यों किया, यह अब भी राज ही बना हुआ है।
आपको बता दें कि पुलिस इस मामले की जॉच में जुट गई है। वहीं किन्नरों का कहना है कि दूल्हे ने उनके एक साथी को धोखा दिया है। मामला कोतवाली शाहाबाद इलाके में शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद का है। यहां के रहने वाले इसरान का निकाह मौलागंज निवासी एक युवती के साथ कई माहीने पहले तय हुआ था, जिसके बाद युवक निकाह करने से टालमटोल करने लगा।
बुधवार को युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। जिसके बाद निकाह होने की बात तय हुई। गुरुवार को महमंद मोहल्ले में एक आवासीय परिसर में निकाह की तैयारी चल रही थी। बराती और घराती भी पहुंच चुके थे। इसी दौरान दो वाहनों से कन्नौज जिले के 10 किन्नर वहां पहुंच गए और निकाह न करने देने की धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि उनका कहना था कि दूल्हा बने युवक ने एक किन्नर का शारीरिक शोषण किया है। पिछले 3 साल से वह उसका शारीरिक शोषण करता चला रहा है, साथ ही उससे 10 लाख रुपए ठग लिए हैं। मामला बढ़ता देख बाराती और घराती वहीं से हट गये। किन्नरों का गुस्सा देख दूल्हा भी उनके साथ चला गया। किन्नरों ने कोतवाली शाहाबाद पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
किन्नर का आरोप है कि पिछले 3 साल से इसरान उसके साथ रह रहा था और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता चला रहा है। शादी की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा। इस दौरान उसने 10 लाख रुपए ले लिए और अब शादी से इंकार कर रहा है।
इतना ही नही किन्नरों ने आगे बताया कि इसरान और उसके भाइयों ने उसकी घेराबंदी की और उससे नकदी व जेवर भी लूट लिए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव का कहना है कि सभी पक्षों को पुलिस थाने बुलाया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।