रिपोर्ट: सत्यम दुबे
रायबरेली: यूपी के रायबरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। जिले में रविवार को TGT परिक्षा चल रहा था। परिक्षा मं शामिल एक महिला को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकर कर रही थी। जिसको पकड़ लिया गया। GGIC रायबरेली के एक क्लास में एक महिला परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल कर रही थी, इसी बीच इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गया और उस महिला अभ्यर्थी की पोल खुल गई। जिसके बाद महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि जिले के शहर कोतवाली के GGIC स्कूल में रविवार को TGT की परीक्षाएं हो रही थी। परीक्षा में शामिल सैकड़ों विद्यार्थी अलग-अलग स्कूलों में अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। ऊंचाहार थाने के कंदरांवा गांव की रहने वाली महिला अभ्यर्थी सीमा यादव भी अपनी बहन के साथ पीजीटी का एग्जाम देने आई हुई थी। परिक्षा में शामिल महिला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल कर रही थी। महिला को नकल करने में उसका जीजा मदद कर रही था। हुआ यूं कि नकल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की लाइट जल गई जिसकी वजह से सीमा के कानों में छुपी हुई डिवाइस का क्लास में मौजूद टीचर ने पकड़ लिया।
रंगे हाथों नकल करते पकड़े जाने के बाद वहां पुलिस बुलाई गई और महिला परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। जहां महिला के ऊपर विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकल में अकेले महिला शामिल थी या फिर कोई सिंडिकेट काम कर रहा था। आपको याद हो तो हाल ही में प्रयागराज में भी बीएड प्रवेश परीक्षा में दो गिरफ्तार किए गए थे। वह भी सालवर गिरोह का सिंडिकेट ही था।
इस मामले में अपर पुलिस अधिक्षक राय़बरेली विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रायबरेली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में टीजीटी की द्वितीय पाली की परीक्षा में महिला परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया है। उसे नकल कराते हुए बाहर से उसके जीजा को भी पकड़ा गया है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।