1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गंगा में मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, गमछे से बंधा था दोनो का हाथ

गंगा में मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, गमछे से बंधा था दोनो का हाथ

यूपी के चंदौली जिले से वारदात का एक ऐसा सनसनीखेज मांमला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेगे। यहां गंगा नदी में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गंगा में मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, गमछे से बंधा था दोनो का हाथ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

चंदौली: यूपी के चंदौली जिले से वारदात का एक ऐसा सनसनीखेज मांमला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेगे। यहां गंगा नदी में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल के हाथ गमछे से आपस में बंधे हुए थे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को गंगा नही से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों नाबालिग की पहचान चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के दिया गांव के रहने वाले के रूप में हुई। दोनो पिछले 2 दिनों से घर लापता थे।

आपको बता दें कि जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के दिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की 14 साल की बेटी और गांव के ही दूसरे व्यक्ति का 17 साल का बेटा 2 दिन पहले लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध था और घरवाले इस बात को लेकर काफी नाराज थे। दोनो के मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी। किसी तरह दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग गए। परिजन लोक लाज के कारण इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी और खुद ही इन दोनों लड़के-लड़कियों की तलाश कर रहे थे।

गुरुवार की सुबह धानापुर थाना क्षेत्र के ही नरौली गंगा घाट के किनारे दोनों का शव तैरता हुआ मिला। दोनों के हाथ आपस में गमछे से बंधे हुए थे। सुबह गंगा स्नान करने गए ग्रामीणों की नजर जब इन दोनों प्रेमी युगल के शवों पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शव को गंगा नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

आपको बता दें कि काफी देर तक इन दोनों प्रेमी युगल की पहचान नहीं हो पाई थी। शाम को दोनों की पहचान हो गई। शवों का पहचान होते ही पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़के-लड़की आपस में प्रेम करते थे और इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी।

इस मामले में डिप्टी एसपी शेषमणि पाठक ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि इनके परिजनों ने स्वीकार किया है कि दोनों में प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...