1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फेंके 7 मेडन ओवर

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फेंके 7 मेडन ओवर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, फेंके 7 मेडन ओवर

हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच टी-20 मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 5-0 से जीत कर इतिहास रच दिया। सीरीज के आखिरी मैच की बात करे तो बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया।

बात अगर सीरीज के पांचों मैच की करे तो बुमराह ने सभी मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन बुमराह को उतने विकेट नहीं मिल पाए। लेकिन इसी बीच बुमराह ने अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल किया।

बुमराह टी-20 क्रिकेट में अब पहले ऐसे गेंदबाज बन चुके हैं जिन्होंने 7 मेडन ओवर फेंके हैं। उन्होंने श्रीलंका के नुवान कुलासेकरा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिनके नाम 6 मेडन ओवर थे। बुमराह ने ये रिकॉर्ड कल न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में तोड़ा जहां उन्होंने 4 ओवर में 12 रन दिए और 3 विकेट लिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...