Tribal Region News in Hindi

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सांसद गजेंद्र पटेल का बड़वानी में भव्य स्वागत, रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सांसद गजेंद्र पटेल का बड़वानी में भव्य स्वागत, रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के बड़वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। सांसद सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। रक्षाबंधन पर महिला मोर्चा की बहनों ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। पटेल ने नई जिम्मेदारी को निमाड़ के लिए गौरव बताते हुए क्षेत्र की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही।