Road Safety Campaign News in Hindi

रेलवे फाटक पर चला सुरक्षा जागरूकता अभियान, 200 से अधिक लोगों को दिए गए सुरक्षा टिप्स

रेलवे फाटक पर चला सुरक्षा जागरूकता अभियान, 200 से अधिक लोगों को दिए गए सुरक्षा टिप्स

शाजापुर में रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने समपार फाटक क्रमांक-151 पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। 200 से अधिक लोगों को रेलवे फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

शिवपुरी में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिवपुरी में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिवपुरी में यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग के दौरान 50 से अधिक दोपहिया वाहनों को जब्त कर यातायात थाने लाया गया। वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाई गई और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान

एनसीसी कैंप में यातायात जागरूकता अभियान, 511 कैडेट्स को सड़क सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी

एनसीसी कैंप में यातायात जागरूकता अभियान, 511 कैडेट्स को सड़क सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी

नर्मदापुरम के बीटीआई परिसर में आयोजित एनसीसी कैंप के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 511 कैडेट्स ने भाग लिया। डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया गया तथा कैडेट्स को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत परिवहन और पुलिस विभाग ने यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 125 से अधिक बसों की जांच में ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मामले सामने आए। 47 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 20,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने बस संचालकों को यातायात नियमों और यात्री सुरक्षा मानकों का पालन करने के

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सपना शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया और मौके पर साइलेंसर हटवाए गए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।