मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले 4 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों के पुनर्नियोजन की मांग उठी है। कोरोना योद्धाओं के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता उमंग सिंघार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। सिंघार ने सरकार से इनके अनुभव और योग्यता के आधार पर दोबारा रोजगार देने की मांग की और कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान केवल प्रमाण पत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
