Krishna Janmashtami News in Hindi

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गूंजे कृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बाल कथावाचकों ने सुनाया श्रीकृष्ण और श्रीराम का प्रसंग

पलेरा में गणेश महोत्सव के अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन 12 वर्षीय श्यामा लक्ष्मी किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, जबकि 15 वर्षीय रिवी दीदी ने श्रीराम के प्राकट्य और बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भिण्ड में यादव समाज ने निकाला भव्य श्रीकृष्ण चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भिण्ड में यादव समाज ने निकाला भव्य श्रीकृष्ण चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भिण्ड में यादव समाज की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी, झांकियों और भजन कार्यक्रम के बीच समाज के नेताओं ने एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

पन्ना में जन्माष्टमी की धूम, जुगल किशोर सरकार को अर्पित किया गया 56 भोग

पन्ना में जन्माष्टमी की धूम, जुगल किशोर सरकार को अर्पित किया गया 56 भोग

पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। श्रद्धालुओं ने जुगल किशोर सरकार को 56 भोग अर्पित किया है। जन्माष्टमी पर भगवान को हीरे जड़ित मुरली और वृंदावन से मंगाए गए विशेष वस्त्रों से सजाया जाएगा।

आधी रात 12 बजे गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, चांदी के भव्य पालने में झूले लड्डू गोपाल; दहीहांडी में दिखा जबरदस्त उत्साह

आधी रात 12 बजे गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, चांदी के भव्य पालने में झूले लड्डू गोपाल; दहीहांडी में दिखा जबरदस्त उत्साह

पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और जमकर आतिशबाजी हुई। बुंदेलखंड सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जुगल किशोर के दर्शन के लिए पन्ना पहुंचे।

पन्ना में आधी रात गूंजे जुगल किशोर सरकार के जयकारे, श्रीकृष्ण जन्म पर जमकर हुई आतिशबाजी

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालना

गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूरा कराया, लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और आरती की। इस दौरान भजन संध्या, बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी का आयोजन, CM मोहन यादव ने बंदियों के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी का आयोजन, CM मोहन यादव ने बंदियों के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल सेंट्रल जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने पात्र बंदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट, बेहतर भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Gorakhpur News: जेल में गूंजेगा कान्हा का जयकारा, बंदी सजा रहे झांकियां – रखा व्रत

Gorakhpur News: जेल में गूंजेगा कान्हा का जयकारा, बंदी सजा रहे झांकियां – रखा व्रत

गोरखपुर जिला जेल में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है और बैरकों में बंदी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजा रहे हैं। करीब 250 बंदियों ने व्रत रखा है।