बैतूल में वर्षावास 2026 के तहत अशोका बुद्ध विहार कालापाठा में चारिका कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भिक्षु संघ का स्वागत कर भोजनदान किया और धम्म के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वर्षावास समिति के अनुसार, यह आयोजन प्रत्येक रविवार जिले के विभिन्न बुद्ध विहारों में किया जाएगा।
