Corruption Case Mp News in Hindi

जबलपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

जबलपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

जबलपुर में EOW ने नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। जांच में फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट, वाहन और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन और जांच जारी है।

आंगनवाड़ी सहायिका से 20 हजार की रिश्वत मांगने का मामला, लोकायुक्त ने दो को पकड़ा

आंगनवाड़ी सहायिका से 20 हजार की रिश्वत मांगने का मामला, लोकायुक्त ने दो को पकड़ा

बड़वानी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने आंगनवाड़ी सहायिका से मानदेय जारी करने के बदले मांगी गई 20 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता उर्मिला सोलंकी का करीब आठ माह का वेतन रुका हुआ था, जिसे जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान 5 हजार रुपये लेते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि इस मामले में परियोजना

नागझिरी में फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, राशन घोटाले के आरोप

नागझिरी में फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, राशन घोटाले के आरोप

बुरहानपुर जिले के नागझिरी गांव में कथित भ्रष्टाचार और राशन घोटाले को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पंचायत और उचित मूल्य दुकान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों को समय पर राशन नहीं मिलता और कई मामलों में फर्जीवाड़ा किया जाता है। उन्होंने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।